June 2025 heatwave alert: भारत में गर्मी का कहर चरम पर है। जून 2025 के मध्य में भी उत्तर और मध्य भारत के कई शहरों में तापमान 45°C से ऊपर जा चुका है। तापमान हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो सावधानी बरतें और सरकारी एडवाइजरी का पालन करें।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की आज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के गंगानगर में तापमान लगभग 50°C तक पहुंच गया है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे भारत के टॉप 10 सबसे गर्म शहरों के बारे में, साथ ही लू से बचने के जरूरी टिप्स भी बताएंगे।
🔥 आज के सबसे ज़्यादा गर्म शहर
शहर / इलाका | तापमान (°C) | स्थिति विवरण |
---|---|---|
बठिंडा (पंजाब) | ~47.6°C | देश का सबसे तपता शहर |
गंगानगर (राजस्थान) | ~47.4°C | भीषण हीटवेव में है |
दिल्ली–NCR | ~45.5°C | कई इलाकों में रिकॉर्ड तापमान |
राजस्थान (अन्य हिस्से) | 45–47°C | बीकानेर, चूरू सहित कई जिले प्रभावित |
⚠️ हीटवेव अलर्ट और अधिक जिलों की स्थिति
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
- कई मैदानी इलाकों में वॉर्म नाइट कंडीशंस की स्थिति बनी हुई है—जिसका मतलब है रात में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना है।
Heat Wave conditions reported at most places with isolated severe heat wave over northern parts of Madhya Pradesh. Also heat Wave conditions reported at some to many places over West Rajasthan, Punjab, Haryana-Chandigarh-Delhi, Jammu-Kashmir, Himachal Pradesh and Southwest UP… pic.twitter.com/GGQykASTV5
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2025
🌧️ मानसून कब राहत देगा?
IMD का अनुमान है कि 12–14 जून तक मानसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है। इससे तापमान में 2–4°C की गिरावट दर्ज होगी, हालांकि गर्मी अभी 14–16 जून तक जारी रह सकती है ।
🌡️ हीटवेव क्या है? (What is a Heatwave?)
“हीटवेव” एक तरह की मौसम संबंधी आपदा (weather disaster) है, जिसमें तापमान सामान्य से कम से कम 4.5°C से 6.4°C अधिक होता है। अगर किसी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ऊपर चला जाए, तो भी उसे हीटवेव कहा जाता है। जब किसी इलाके का तापमान लगातार कई दिनों तक सामान्य से काफी ज्यादा हो जाता है और मौसम बहुत ज़्यादा गर्म हो जाता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और जनजीवन पर बुरा असर पड़ता है।
📌 IMD (भारतीय मौसम विभाग) के अनुसार
स्थिति | तापमान / परिस्थिति |
---|---|
सामान्य से 4.5°C – 6.4°C ज्यादा | हीटवेव (Heatwave) |
सामान्य से 6.4°C से ज्यादा | गंभीर हीटवेव (Severe Heatwave) |
तापमान 45°C या उससे ऊपर | हीटवेव मानी जाती है |
तापमान 47°C या ज्यादा | गंभीर हीटवेव |
⚠️ हीटवेव से खतरे क्यों हैं?
- हीट स्ट्रोक (लू लगना) – जानलेवा हो सकता है
- डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
- बुज़ुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों के लिए ख़तरनाक
- बिजली की अधिक खपत – पावर कट्स
- फसलों और जानवरों पर असर
- पानी की भारी किल्लत
🧊 हीटवेव बचाव उपाय (Heatwave Safety Tips)
- 🛁 ठंडे पानी से स्नान करें, जलेसर या बर्फ का प्रयोग करें
- 💧 ढेर सारा पानी और तरल पदार्थ पिएं – डिहाइड्रेशन से बचें
- 👒 धूप में निकलें तो टोपी, छाता या गमछा ज़रूर इस्तेमाल करें
- 🏠 दोपहर 12–4 बजे तक घर पर ही रहें
- 🌽 हल्का, तरबूज, नींबू पानी, सलाद जैसे ताज़ा खाना खाएं
🏥 गर्मी से जुड़ी हेल्थ इमरजेंसी रिपोर्ट्स (June 2025 heatwave alert):
बठिंडा और गंगानगर जैसे शहरों में गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कई मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में स्पेशल “हीट वेव वार्ड” बनाए गए हैं जहां रोजाना कई मरीज भर्ती हो रहे हैं।
🚌 यात्रियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर:
भीषण गर्मी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दोपहर की लोकल ट्रेनें और बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। रेलवे ने यात्रियों को सुबह या देर शाम यात्रा करने की सलाह दी है।
🧒 स्कूल और कॉलेज टाइमिंग में बदलाव:
गर्मी को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं या क्लासेस ऑनलाइन कर दी गई हैं।
🏠 लोगों की दिनचर्या पर असर:
लोग सुबह जल्दी काम निपटा रहे हैं और दिन में घर के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में दोपहर 2 से 5 बजे तक सन्नाटा रहता है।
🌦️ मानसून की राह देखता उत्तर भारत:
IMD के अनुसार, जून के दूसरे सप्ताह में मानसून के केरल और महाराष्ट्र से होते हुए उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। 14–16 जून के बीच दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।