भंडारा करा दो बाबूजी… हरिद्वार का ये अंदाज बना इंटरनेट का नया VIRAL TREND! #BhandaraKaraDoBabuji

jagatexpress.com

WhatsApp Group Join Now

#BhandaraKaraDoBabuji: हरिद्वार की हर की पौड़ी पर रोज हजारों लोग आते हैं। कोई गंगा स्नान के लिए, कोई शांति की तलाश में, तो कोई पुण्य कमाने की इच्छा लेकर। लेकिन इन दिनों यहां का एक साधारण सा वीडियो पूरे सोशल Media पर छाया हुआ है। वीडियो में एक शख्स लोगों से बेहद अनोखे अंदाज में कहता नजर आता है — “भंडारा करा दो बाबूजी… अरे मालिक…” और बस यही लाइन इंटरनेट पर वायरल ट्रेंड बन गई।

कौन है ये “भंडारा बाबूजी”?

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम रमाशंकर गुप्ता बताया जा रहा है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैं। वह हरिद्वार की हर की पौड़ी पर बाबा लोगों को खाना खिलाने का काम करते हैं। वीडियो में वह लोगों से कहते हैं कि 100 रुपये में 5 बाबा और 200 रुपये में 11 बाबा खाना खा लेंगे। साथ में रोटी और दाल मखनी भी मिलेगी। उनका बात करने का अंदाज इतना अलग और मजेदार है कि लोग वीडियो बार-बार देख रहे हैं।

एक लाइन और पूरा इंटरनेट दीवाना!

“भंडारा करा दो बाबूजी” बोलने का उनका तरीका अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन चुका है। Instagram Reels, YouTube Shorts और Facebook वीडियो पर लोग इसी अंदाज में अपने वीडियो बना रहे हैं। कोई मैगी का भंडारा करा रहा है, तो कोई मोमोज और चॉकलेट का। इंटरनेट पर मीम्स और Funny वीडियो की बाढ़ आ गई है।

वीडियो में दिखा दिलचस्प मोमेंट

वायरल क्लिप में रमाशंकर पहले बाबा लोगों को खाना परोसते नजर आते हैं। फिर खुद भी खाना खाने बैठते हैं। तभी वीडियो बना रहा शख्स मजाक में कहता है कि “तुम्हारे खाने का पैसा नहीं दूंगा।” यह सुनते ही रमाशंकर तुरंत खाना छोड़ देते हैं। यही छोटा सा मोमेंट लोगों को बेहद मजेदार लगा और वीडियो वायरल हो गया।

अब लोग बना रहे हैं अपने-अपने VERSION

इस ट्रेंड का असर ऐसा है कि अब हर कोई “बाबूजी” स्टाइल में वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर हजारों Reels इसी डायलॉग के साथ अपलोड हो चुकी हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे Comedy Content में बदल दिया है, जबकि कुछ लोग इसे हरिद्वार की सादगी और सेवा भावना से जोड़कर भी देख रहे हैं।

वायरल होने के बाद बढ़ी पहचान

रमाशंकर गुप्ता अब इंटरनेट पर “भंडारा किंग” के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। वायरल होने के बाद हर की पौड़ी पर लोग उन्हें पहचानने लगे हैं और उनके साथ वीडियो भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया की ताकत ने एक साधारण व्यक्ति को रातों-रात इंटरनेट स्टार बना दिया।

क्यों रुककर देख रहे हैं लोग ये वीडियो?

क्योंकि इसमें कोई बड़ी एक्टिंग नहीं, कोई महंगा सेटअप नहीं… सिर्फ एक साधारण इंसान का सीधा-सादा अंदाज है। वही अंदाज अब लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Leave a Comment