राजस्थान के Sawai Madhopur में साइबर ठगी का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोगों की शादी और सगाई की पोस्ट तलाशता था। वहीं से रिश्तेदारों की जानकारी और नंबर जुटाकर अपने जाल बिछाता था।
लड़की की आवाज में करता था कॉल
आरोपी फोन पर लड़की की आवाज निकालकर खुद को “साली” बताता था। मीठी बातों और रिश्तेदारी का भरोसा दिलाकर सामने वाले को विश्वास में लेता और फिर पैसों की मांग करता था।
भरोसा जीतकर कराता था पैसे ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले लंबे समय तक बातचीत कर लोगों का भरोसा जीतता था। इसके बाद इमरजेंसी या जरूरत का बहाना बनाकर अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था।

1930 हेल्पलाइन से खुला पूरा खेल
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई। जांच में पहले नरेंद्र सैनी को पकड़ा गया, जबकि मुख्य आरोपी गणेश उर्फ दिलखुश फरार था।
बारां से दबोचा गया मास्टरमाइंड
पुलिस ने बाद में मुख्य आरोपी गणेश उर्फ दिलखुश को Baran से गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।







