PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ?

jagatexpress.com

PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ?
WhatsApp Group Join Now

PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ? समय समय पर भारत सरकार जनता की भलाई के लिए कई योजनाऐं लाती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर सरकार ने किसानों के व्यवसाय के लिए 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

आइए आपको बताते हैं कि यह कौन सी योजना है और इस योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है। भारत सरकार देशवासियों के लिए कई योजनाएं संचालित करती है। देश की आधे से अधिक जनसंख्या आज भी खेती पर निर्भर है। इसीलिए, सरकार का विशेष ध्यान किसानों के हितों की रक्षा पर रहता है। सरकार भारतीय किसानों के लिए भी कई योजनाएं लाती है, जिनका करोड़ों किसानों को फायदा मिलता है।

PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ?

क्या है ये सरकारी योजना ? (PM Kisan FPO Yojana)

भारत में कई किसान आज भी निम्न आय वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही, सरकार किसानों के लिए एक और योजना चला रही है, जिसके अंतर्गत उन्हें उनके कृषि व्यवसाय के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

पीएम किसान एफपीओ योजना

आइए जानते हैं कि यह योजना कौन सी है और इसमें आवेदन कैसे किया जा सकता है। भारत सरकार ने किसानों को व्यवसायिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम किसान एफपीओ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार 11 किसानों के समूह, जिसे फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) कहा जाता है,

PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ?

इन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

इन किसानों को कृषि से जुड़े व्यवसाय स्थापित करने के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत सरकार फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के माध्यम से कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाना चाहती है। यदि कोई किसान व्यक्तिगत रूप से इस योजना का लाभ लेना चाहेगा, तो उसे लाभ प्राप्त नहीं होगा।

योजना में आवेदन करने का तरीका

इसके लिए किसानों को एक समूह के रूप में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) का गठन करना आवश्यक है। इस संगठन में कम से कम 11 किसानों का शामिल होना अनिवार्य है, तभी सरकार की इस योजना का फायदा उठाया जा सकेगा। यदि आप भी किसान हैं और एफपीओ बनाने में सक्षम हैं, तो आप इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM Kisan FPO Yojana: सरकार ने किसानों को दिया दीवाली गिफ्ट,,,, जानिए किस योजना से किसानों को मिलेंगे 15 लाख ?

यह भी पढें- भारत सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है, जिसमें देश की बेटियों को मिलेंगे 50 हजार रूपये

PM Kisan FPO Yojana की आधिकारिक वेबसाइट

इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी और फॉर्म सबमिट करना होगा। योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एफपीओ के एमडी, सीईओ या मैनेजर का नाम, पता, ईमेल आईडी और संपर्क नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।

Leave a Comment