gold jewellery investment ideas: सोने की कीमत ने छीनी सर्राफा व्यापारियों की नींद,,जानिए गोल्ड में इनवेस्टमेंट करने के नए तरीके। भारतीयों को सोने के गहनों का जितना शौक है, वह शायद दुनिया के किसी अन्य देश में देखने को नहीं मिलता। खासतौर पर भारतीय महिलाएं गोल्ड ज्वेलरी खरीदने में बेहद रुचि रखती हैं।
हालांकि, देश में सोने की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर इस खरीदारी के रुझान पर पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि इस नए ट्रेंड के पीछे सोने की लगातार बढ़ती कीमतें मुख्य वजह हैं। इसके चलते सर्राफा बाजार में ग्राहक बड़ी संख्या में आ रहे हैं और अपनी खास मांगें रख रहे हैं।

सर्राफा बाजार में ग्राहकों की नई पसंद
सोने के पुराने गहनों को पिघलाकर नए गहने बनवाने का चलन नया नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में इसमें तेजी आई है। इसकी वजह है सोने की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी, जिसके चलते नए सोने की ज्वेलरी खरीदने के विकल्प सीमित हो गए हैं।
पुराने गहने बदलकर नए गहने लेना है स्मार्ट मूव
सोने के भारी गहनों पर अधिक खर्च से बचने के लिए ज्वैलरी खरीदारों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसका असर देश के सर्राफा बाजार के ट्रेंड पर भी दिखाई दे रहा है। अब लोग अपने घरों में रखे पुराने सोने के गहनों को पिघलवाकर, उनकी ऊंची कीमत के आधार पर नई ज्वैलरी बनवाने और खरीदने का चलन अपना रहे हैं।

Gold Jewellery Price
इसके साथ ही, हल्के और आधुनिक डिजाइन वाली ज्वैलरी की खरीदारी भी बढ़ रही है, जिन्हें महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से पहन सकती हैं, जैसे दफ्तर या अन्य जगहों पर। अब भारी गहनों के लिए पुराने गहनों को बदलने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढें- Glowing skin tips for diwali: दीवाली के दिन सोने सी चमकेगी स्किन, इन आसान तरीकों से मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

ज्वैलर्स ने इस ट्रेंड के बारे में क्या कहा?
ज्वैलर्स का कहना है कि ‘पुराने गहनों से नए गहने बनवाने’ का यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जो अपने पुराने गहनों को नए डिजाइन में ढालने का विकल्प चुन रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि यह ट्रेंड पूरे देश के सर्राफा बाजार में साफ तौर पर देखा जा सकता है।
gold jewellery investment ideas
इसके पीछे मुख्य कारण सोने की बढ़ती कीमतें हैं। शादी के सीजन में लोगों को गहनों की खरीदारी करनी होती है, और इसी वजह से पुराने गहनों को नया रूप देने का चलन ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है।