भारत में Vinfast का धमाका! सिर्फ ₹16 लाख में VF6 और VF7 प्रीमियम ev! फीचर्स, रेंज और पावर जान उड़ेंगे होश

jagatexpress.com

भारत में Vinfast का धमाका! सिर्फ ₹16 लाख में VF6 और VF7 प्रीमियम ev! फीचर्स, रेंज और पावर जान उड़ेंगे होश
WhatsApp Group Join Now

Vinfast: वियतनाम की वेल नॉन ऑटोमोबाइल कंपनी Vinfast ने भारतीय ऑटो सेक्टर में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 से तहलका मचा दिया है। इस प्रीमियम गाड़ी की लॉन्च के साथ ही कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। Vinfast की ये दोनों SUVs प्रीमियम EV मार्केट में अन्य लोकप्रिय गाड़ियों जैसे XUV400 EV और Harrier EV की बिक्री में बड़ी रूकावट बन सकती हैं।

  • Vin fast VF6 की कीमत: ₹16.3 लाख
  • Vin fast VF7 की कीमत: ₹20.8 लाख

दोनों SUVs को तमिलनाडु के Thoothukudi प्लांट में लोकल असेंबल किया जा रहा है।


Vinfast VF6 और VF7 के फीचर्स

VF6: कॉम्पैक्ट और स्मार्ट

Vinfast VF6 को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • डुअल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स
  • पिछले हिस्से में एलईडी लाइट बार, जो फ्रंट DRL जैसी लगती है
  • 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • गूगल ऐप्स और वॉयस असिस्टेंट
  • फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, जो गाड़ी को प्रीमियम लुक देता है

VF7: प्रीमियम अनुभव

  • बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले
  • वेजन लेदर अपहोल्स्ट्री
  • हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD)
  • प्रीमियम सॉफ्ट-टच इंटीरियर, जो सवारियों को लक्ज़री अनुभव देता है

इन दोनों SUVs में इनोवेटिव और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो भारतीय EV बाजार में इन्हें खास बनाते हैं।

भारत में Vinfast का धमाका! सिर्फ ₹16 लाख में VF6 और VF7 प्रीमियम ev! फीचर्स, रेंज और पावर जान उड़ेंगे होश

पावर और बैटरी क्षमता

VF6 की पावर

Vinfast VF6 में 59.6kWh बैटरी पैक और फ्रंट व्हील ड्राइव मोटर दी गई है। इसकी रेंज 468 किलोमीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

VF7 की पावर

Vinfast VF7 को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया गया है:

  • 59.6kWh बैटरी
  • 70.8kWh बैटरी

VF7 की रेंज 438 से 532 किलोमीटर के बीच है, जो लंबी ड्राइव के लिए उपयुक्त है।


Vinfast का भारत में विस्तार

वर्तमान में Vin fast के पास भारत में 3 डीलर ग्रुप्स और 32 डीलरशिप्स हैं। कंपनी का लक्ष्य जल्द ही डीलरशिप्स की संख्या 35 तक बढ़ाना है।

कंपनी ने फिलहाल उन शहरों को प्राथमिकता दी है, जो EV फ्रेंडली और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बेहतर हैं। धीरे-धीरे कंपनी अपने नेटवर्क और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

खास बात: Vinfast 2028 तक अपने ग्राहकों को मुफ़्त EV चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है, जो भारतीय EV बाजार में इसे और आकर्षक बनाती है।


VF6 और VF7: भारतीय EV मार्केट में मुकाबला

Vinfast VF6 और VF7 भारतीय EV मार्केट में कई लोकप्रिय SUVs को चुनौती दे सकती हैं।

  • VF6 कॉम्पैक्ट और शहर में आसानी से ड्राइव करने योग्य
  • VF7 प्रीमियम अनुभव और लंबी रेंज के साथ

इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और पावर उन्हें भारतीय EV खरीदारों के लिए सिर्फ एक इलेक्ट्रिक SUV नहीं, बल्कि प्रीमियम विकल्प बनाते हैं।


Vinfast के साथ EV खरीदने का फायदा

  • प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती कीमत
  • लंबी बैटरी रेंज और भरोसेमंद ड्राइव
  • मुफ्त चार्जिंग सुविधा 2028 तक
  • भारत में स्थानीय असेंबली और सर्विस नेटवर्क

यदि आप EV खरीदने की सोच रहे हैं और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो Vinfast VF6 और VF7 आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Leave a Comment