Aaj Ka Rashifal 12 July 2025: आज दिनांक 12 जुलाई 2025, दिन शनिवार है और पंचांग के अनुसार आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से खास है। श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि आज रात 1 बजकर 47 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इस विशेष तिथि पर कई धार्मिक योगों का निर्माण हो रहा है, जो आपके दैनिक जीवन और राशियों पर असर डाल सकते हैं।
यह दिन विशेष रूप से पूजा-पाठ, ध्यान और आत्मनिरीक्षण के लिए उपयुक्त माना गया है। यदि आप कोई शुभ कार्य या व्रत का संकल्प लेना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रहेगा।
♈ मेष राशि (Aries Aaj Ka Rashifal 12 July 2025)
आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जो लोग सोना-चांदी या ज्वेलरी से जुड़े व्यवसाय में हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चली आ रही दूरी अब घटेगी और आपसी समझ बेहतर बनेगी। बच्चे पिकनिक या आउटिंग का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज खास मिठास देखने को मिलेगी। साहित्य प्रेमी समाज से जुड़े मुद्दों पर कुछ नया लिखने की शुरुआत कर सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन से बचना आपके हित में रहेगा।
🔶 शुभ रंग: पीला
🔢 शुभ अंक: 09
♉ वृष राशि (Taurus)
आज आपको नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं, खासकर दोस्तों की मदद से। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की खुशी मिलेगी। नए विचारों और योजनाओं से आपका मन उल्लास से भर जाएगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। महिलाएं आज अपने लिए कुछ खास समय निकालेंगी।
⚫ शुभ रंग: काला
🔢 शुभ अंक: 02
♊ मिथुन राशि (Gemini Aaj Ka Rashifal 12 July 2025)
दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। घर-परिवार के लिए आप कुछ बड़ा और साहसिक निर्णय ले सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मदद मिल सकती है। समझदारी से लिए गए फैसले आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।
🌸 शुभ रंग: गुलाबी
🔢 शुभ अंक: 06

♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कुछ नए अवसर लेकर आएगा। जॉब चेंज या नई नौकरी के लिए अच्छा दिन है। विवाह में मधुरता बनी रहेगी और संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। महिलाएं घर से ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकती हैं। दोस्तों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
🔷 शुभ रंग: इंडिगो
🔢 शुभ अंक: 08
♌ सिंह राशि आज का राशिफल (Leo)
आज आप अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। समाज सेवा से जुड़ी कोई पहल आज आप कर सकते हैं। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को लेकर परिवार से बात कर सकते हैं और उनका समर्थन मिलेगा।
🟣 शुभ रंग: मैजेंटा
🔢 शुभ अंक: 05
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज का राशिफल कहता है कारोबार में बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। रोजमर्रा के कार्यों को जल्दी निपटाकर खुद के लिए समय निकालेंगे। रिसर्च या अध्ययन से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि मिलेगी। आज का दिन कुछ प्रेरणादायक कार्यों के लिए जाना जाएगा। छात्र किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
🟢 शुभ रंग: हरा
🔢 शुभ अंक: 04
♎ तुला राशि (Libra)
कारोबार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है। बिजनेस टूर भी संभव है। महिलाएं आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक ट्रिप से मन प्रसन्न रहेगा।
🔴 शुभ रंग: लाल
🔢 शुभ अंक: 03
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
Today Horoscope बिजनेस में बदलाव या स्थानांतरण का विचार कर सकते हैं। वकीलों को किसी केस में विजय मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। दूसरों के निजी मामलों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम बितेगा।
🟪 शुभ रंग: पर्पल
🔢 शुभ अंक: 01

यह भी पढ़ें – somnath to dwarka Trip: सावन स्पेशल! सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से द्वारका धाम तक का पवित्र सफर!
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ विशेष अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। किसी फेमस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। पड़ोसी आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। सतर्कता से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। सहकर्मियों की मदद से आप कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।
🟡 शुभ रंग: गोल्डेन
🔢 शुभ अंक: 07
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज का राशिफल कहता है कारोबार में जीवनसाथी की मदद से तरक्की के संकेत हैं। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। माँ का प्यार और आशीर्वाद आपको मानसिक रूप से मजबूत करेगा। राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए उपयुक्त समय है। छात्र विदेश में पढ़ाई के अवसर तलाश सकते हैं। आज आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
🧡 शुभ रंग: पीच
🔢 शुभ अंक: 08
♒ कुम्भ राशि Today Horoscope (Aquarius)
बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है और आप वही करेंगे। ऑफिस में कोई खास प्रोजेक्ट मिल सकता है। महिलाएं आज अपने घर को सजाने में व्यस्त रहेंगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी मिलेगी। छात्रों की समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक तनाव भी कम होगा।
⚪ शुभ रंग: सफेद
🔢 शुभ अंक: 02
♓ मीन राशि (Pisces Today Horoscope)
कपड़ों के व्यापार में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस की सराहना मिलेगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मल्टीनेशनल कंपनी से कॉल आ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
🟤 शुभ रंग: ब्राउन
🔢 शुभ अंक: 05
अगर आपको यह राशिफल उपयोगी लगे तो इसे शेयर जरूर करें और क