MP Anganwadi Bharti 2025: 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!! MP में आंगनबाड़ी के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती

jagatexpress.com

MP Anganwadi Bharti 2025: 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!! MP में आंगनबाड़ी के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती
WhatsApp Group Join Now

MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। आपको बता दें इस भर्ती के तहत मोहन यादव सरकार कुल 19,504 पदों को भरने जा रही है, जिसमें से 2,027 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए और 17,477 पद सहायिका के लिए निर्धारित किए गए हैं।

🔹 MP Anganwadi Recruitment 2025 की पॉइंट्स:

  • भर्ती संस्था: महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश
  • कुल पदों की संख्या: 19,504
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 2,027 पद
    • आंगनबाड़ी सहायिका: 17,477 पद
  • शुरुआत तारीख: 20 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन (chayan.mponline.gov.in)
MP Anganwadi Bharti 2025: 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!! MP में आंगनबाड़ी के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती

📌 शैक्षणिक योग्यता और पात्रता:

  • उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं कक्षा (हायर सेकेंडरी) पास होना चाहिए।
  • केवल स्थानीय निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
    • ग्रामीण पदों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम की निवासी महिला
    • शहरी पदों के लिए संबंधित वार्ड की निवासी महिला ही पात्र होगी।
  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक मान्य)

💰 MP Anganwadi Bharti 2025 आवेदन शुल्क:

  • ₹100 + 18% GST
  • शुल्क का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।
  • आवेदन सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।

⚖️ चयन प्रक्रिया:

  • चयन न्यायालयीन आदेशों के अधीन रहेगा।
  • आवेदन से पहले स्थानीय निवास प्रमाण पत्र और शैक्षणिक दस्तावेज अवश्य जांच लें।
  • शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।
MP Anganwadi Bharti 2025: 12वीं पास महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी!! MP में आंगनबाड़ी के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती

यह भी पढ़ें- जूनियर असिस्टेंट 2700 पदों पर भर्ती

📝 MP Anganwadi Online आवेदन कैसे करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “WCD Women and Child Development” लिंक पर क्लिक करें।
  3. “आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती” लिंक चुनें।
  4. ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण (नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि) भरें।
  6. मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर सेव करें

MP Anganwadi Bharti 2025

यदि आप मध्यप्रदेश की निवासी महिला हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो यह अवसर आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और पूरी तरह से ऑनलाइन है। अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करें।

Leave a Comment