Aaj Ka Rashifal, 16 June 2025: आज सोमवार, 16 जून 2025 को ग्रहों की चाल में आज खास परिवर्तन हो रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही, बृहस्पति की नवमी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने से ‘नवम-पंचम योग’ का निर्माण हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनिष्ठा नक्षत्र की उपस्थिति भी दिन को और फलदायक बना रही है। ग्रहों और नक्षत्रों की यह शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायक साबित हो सकती है।
विशेष रूप से मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य और प्रगति लेकर आ रहा है। चाहे बात हो करियर की, प्रेम संबंधों की या आर्थिक स्थिति की – इन तीनों राशियों को आज खास लाभ मिल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं सितारे, तो आगे पढ़ें 16 जून का विस्तृत दैनिक राशिफल, जिसमें मिलेगा आपके दिन की पूरी जानकारी सरल और स्पष्ट भाषा में।
मेष राशि (Aries) today Horoscope
आज आपको करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसाय में जल्दबाजी से बचें और गंभीरता से कार्य करें। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। लकी टिप: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। भाग्य प्रतिशत: 73%
वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus)
आज कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के दूर के सदस्य से मिलकर मन प्रसन्न होगा। पुराने कनेक्शन करियर में मदद कर सकते हैं। नौकरी परिवर्तन के इच्छुक लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है। लकी टिप: श्री गणेश चालीसा पढ़ें। भाग्य प्रतिशत: 88%

मिथुन राशि (Gemini)
आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लाभकारी भेंट संभव है। पिता की सलाह उपयोगी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत दिखेगी। लकी टिप: गायों को गुड़ खिलाएं। भाग्य प्रतिशत: 84%
कर्क राशि (Cancer) Aaj Ka Rashifal, 16 June 2025
धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी इच्छा की पूर्ति पर परिवार संग आयोजन कर सकते हैं। लकी टिप: बजरंग बाण का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 76%
सिंह राशि (leo)
जोखिम वाले निर्णयों से बचें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव है। कार्यस्थल पर अनुशासन रखें। लकी टिप: चींटियों को आटा डालें। भाग्य प्रतिशत: 89%
कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo)
आज इच्छित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अचानक यात्रा फायदेमंद होगी। नई संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। लकी टिप: सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। भाग्य प्रतिशत: 83%
तुला राशि today Horoscope 16 June 2025 (Libra)
आज कारोबार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधियों से सावधान रहें। मधुर वाणी से संबंध बेहतर होंगे। लकी टिप: योग और प्राणायाम का अभ्यास करें। भाग्य प्रतिशत: 71%
वृश्चिक राशि (Scorpio)
करियर में उन्नति के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सुलझ जाएंगे। लकी टिप: गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं। भाग्य प्रतिशत: 95%
धनु राशि (Sagittarius)
महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उच्च शिक्षा व विदेश से जुड़े मौके मिल सकते हैं। लकी टिप: विष्णु भगवान के नामों का जाप करें। भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि (Capricorn)
सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। लकी टिप: जरूरतमंदों को भोजन कराएं। भाग्य प्रतिशत: 72%
कुंभ राशि (Aquarius)
पुराने निवेश से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में सतर्क रहें। विवाह प्रस्ताव संभव है। फिजूलखर्ची से बचें, उधार देने से बचें। लकी टिप: सफेद रेशमी वस्त्र का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 78%
मीन राशि (Pisces) Aaj Ka Rashifal
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कोई लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। विदेश शिक्षा का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार संभव है। लकी टिप: संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 82%