Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

jagatexpress.com

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
WhatsApp Group Join Now

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चाहे वीकेंड हो या वीकडे, हर दिन यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में ही पुष्पा 2 जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है, जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

पुष्पा 2 अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इसी सूची में अब एसएस राजामौली की आरआरआर भी शामिल हो गई है। इसके साथ ही यह वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है। जिस तरह फिल्म की कमाई जारी है, उसे देखते हुए यह जल्द ही पहले या दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 ने केजीएफ चैप्टर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आरआरआर का रिकॉर्ड टूटा

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो रही है। दर्शक इसे एक बार नहीं बल्कि 2-3 बार देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1322 करोड़ की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Pushpa 2 Worldwide Collection

गौरतलब है कि आरआरआर का लाइफटाइम कलेक्शन 1230 करोड़ और केजीएफ चैप्टर 2 का 1215 करोड़ था। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म का अगला लक्ष्य बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना है। बाहुबली 2 ने 1790 करोड़ जबकि दंगल ने 2070 करोड़ की कमाई की थी। पुष्पा 2 के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह 1000 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है।

Pushpa 2 Worldwide Collection: पुष्पा ने तोड़ा SS राजामौली और जूनियर ntr की सुपरहिट फिल्म RRR का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Aranmanai 4: डर से रूह कंपा देगी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म,,रात के अंधेरे में भूलकर भी अकेले मत देखना

929 करोड़ का शानदार कलेक्शन

अब तक फिल्म ने 929 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है और इसे 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। अगर पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले भाग के मुकाबले दूसरे भाग को और भी ज्यादा प्यार और सराहना मिल रही है।

Leave a Comment