blood moon 2025: चंद्र ग्रहण 2025 इस साल की सबसे खास खगोलीय घटना मानी जा रही है। यह अद्भुत नजारा 7 सितंबर 2025 की पूर्णिमा की रात को देखने को मिलेगा। करीब 82 मिनट तक चलने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण लोगों के लिए किसी अनोखे अनुभव से कम नहीं होगा। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए हुए ब्लड मून में बदल जाएगा और इसी समय आकाश में शनि के चमकते छल्ले और नीला-हरा आभा बिखेरता वरुण (Neptune) भी नजर आएगा।
यह संगम वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।
चंद्र ग्रहण कैसे बनेगा “लाल चंद्रमा”?
इस रात जब चंद्रमा पृथ्वी की आंतरिक छाया (Umbra) में प्रवेश करेगा, तब वायुमंडल से गुजरकर सूर्य की किरणें लाल या नारंगी रंग में परावर्तित होंगी। इसी कारण चंद्रमा “ब्लड मून” की तरह दिखेगा। यह प्रक्रिया लगभग 82 मिनट तक जारी रहेगी।
शनि और वरुण का दिव्य संगम
- इस रात चंद्रमा के पास एक पीली चमक लिए शनि ग्रह नंगी आंखों से दिखाई देगा।
- दूरबीन से देखने पर शनि के प्रसिद्ध छल्ले (Rings) साफ नजर आएंगे।
- साथ ही नीला-हरा रंग बिखेरता हुआ वरुण (Neptune) भी इसी दौरान दिखाई देगा।
- यह बेहद आश्चर्य चकित करने वाला खगौलीय द्रश्य होगा क्योंकि इससे पहले कभी वरुण ग्रह को नार्मल दिनों में इतनी आसानी से नहीं देखा जा सकता।
खगोल-प्रेमियों के लिए यह जीवनभर का यादगार अनुभव साबित होगा, जब एक ही रात को लाल चंद्रमा, शनि के छल्ले और वरुण का अद्भुत संगम नजर आएगा।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण: राहु-केतु और ग्रहण का असर
आपको बता दें वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु की छाया के कारण होने वाले इस Lunar Eclipse 2025 (चंद्र ग्रहण) के समय मनुष्य की मानसिक अस्थिरता, भ्रम और निर्णय क्षमता पर असर देखा जा सकता है।
- शनि का समीप होना कर्मफल और धैर्य की परीक्षा का समय दर्शाता है।
- वरुण ग्रह की उपस्थिति आध्यात्मिकता, आत्ममंथन और सपनों को प्रबल करेगी।
इस विशेष स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
12 राशियों पर चंद्र ग्रहण (blood moon) का असर
मेष (Aries)
मानसिक तनाव और गुस्से में वृद्धि संभव। कार्यस्थल पर बहस या असहमति से बचें।
वृषभ (Taurus)
पारिवारिक मामलों और धन निवेश में सावधानी रखें। जल्दीबाजी में लिया निर्णय नुकसान कर सकता है।
मिथुन (Gemini)
रिश्तों और करियर में असमंजस की स्थिति रहेगी। धैर्य और ध्यान आपको संतुलन देगा।
कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य विशेषकर पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खानपान पर नियंत्रण जरूरी।
सिंह (Leo)
शिक्षा और प्रेम संबंधों में अड़चनें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या (Virgo)
पारिवारिक जीवन में मतभेद और तनाव संभव। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
तुला (Libra)
यात्रा और भाई-बहनों से जुड़े मामलों में दिक्कतें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
अनावश्यक खर्च और धन हानि की संभावना। निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा।
धनु (Sagittarius)
आत्मविश्वास और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संयम और साधना से राहत मिलेगी।
मकर (Capricorn)
गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। आध्यात्मिक साधना आपके लिए शुभ रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
दोस्तों और सामाजिक रिश्तों में मतभेद की स्थिति। बोलचाल में संयम रखें।
मीन (Pisces)
मानसिक तनाव और करियर संबंधी अड़चनें। पूजा-पाठ और ध्यान राहत देंगे।

धार्मिक मान्यता और सूतक काल
- हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।
- इस दौरान भोजन पकाना और धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित माना जाता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को इस ग्रहण काल के दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है।
ग्रहण के दौरान क्या करें
- विष्णु या शिव मंत्र का जाप करें।
- दीपक जलाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करें।
- मौन साधना और ध्यान करें।
ग्रहण के बाद क्या करें
- गंगाजल से स्नान और घर में छिड़काव करें।
- जरूरतमंदों को दान पुण्य करें।
- ग्रहण काल के भोजन को त्यागकर ताजा भोजन ग्रहण करें।
खगोल प्रेमियों के लिए सुझाव
- कैमरा और ट्राइपॉड के साथ इस अद्भुत घटना को कैद करें।
- साफ आसमान वाले स्थान से दूरबीन का उपयोग करें।
- ब्लड मून और शनि-वरुण की झलक आपके जीवन का यादगार पल होगा।







