Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज किस राशि पर होगी महादेव की कृपा? जानिए पूरे दिन का हाल

jagatexpress.com

Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज किस राशि पर होगी महादेव की कृपा? जानिए पूरे दिन का हाल
WhatsApp Group Join Now

Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज का राशिफल 31 जुलाई 2025: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। मकर राशि को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, सिंह राशि की किस्मत चमकने वाली है, वहीं कर्क और कुंभ वालों को मिल सकता है जीवनसाथी का साथ। प्रेम, करियर, धन और सेहत से जुड़ी हर राशि की पूरी जानकारी पढ़ें आसान और दिलचस्प भाषा में। कौन करेगा निवेश? किसे मिलेगा फायदा? और किन्हें बरतनी होगी सावधानी – जानिए सबकुछ आज के राशिफल में।

मेष आज का राशिफल (Aries)

आज जीवन साथी का साथ मिलेगा जिससे आत्मबल बढ़ेगा। रोजगार से जुड़ी दिशा में उन्नति के संकेत हैं। संतान और प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। सेहत में सुधार नजर आएगा। नए बिजनेस की शुरुआत फिलहाल टाल दें।


वृषभ (Taurus)

दुश्मनों पर विजय मिलेगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मार्गदर्शक बनेगा। गूढ़ विषयों की ओर रुचि बढ़ेगी। हालांकि संतान और प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप या नया सहयोगी चुनने से बचें।


मिथुन (Gemini)

आज का राशिफल कहता है मानसिक उलझनों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। संतान और प्रेम से जुड़ी चीज़ें दूर प्रतीत होंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई सौदा ना करें।


कर्क (Cancer)

दैनिक राशिफल घर या जमीन से संबंधित कोई बड़ा निर्णय संभव है, पर पारिवारिक सुख में कमी रह सकती है। संतान और प्रेम जीवन से सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज किस राशि पर होगी महादेव की कृपा? जानिए पूरे दिन का हाल

सिंह (Leo)

आज सौभाग्य साथ देगा, अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में सुधार दिखेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी परेशानियाँ दूर होंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवार में बेवजह विवाद से दूरी रखें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo)

यात्रा में असुविधा हो सकती है। व्यापार में थोड़ी रुकावटें रह सकती हैं। प्रेम और बच्चों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी। फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से पहले दो बार सोचें।


तुला (Libra)

आज आप सबकी नजरों में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। जरूरत की हर चीज समय पर उपलब्ध होगी। प्यार और संतान से खुशियाँ मिलेंगी। स्वास्थ्य को लेकर आज लापरवाही भारी पड़ सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

फिजूल खर्च बढ़ सकता है जिससे मन परेशान हो सकता है। किसी अनजानी चिंता का असर महसूस हो सकता है। प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा। सेहत धीरे-धीरे ठीक होगी। सत्ता या प्रशासन से टकराव न करें।


धनु (Sagittarius)

आज धार्मिक विचारों में रुचि बढ़ेगी। यात्राएं लाभकारी होंगी। व्यापार में उम्मीद से अच्छा लाभ होगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य पर पूरी तरह निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज किस राशि पर होगी महादेव की कृपा? जानिए पूरे दिन का हाल

yah bhi padhen- Weekly Horoscope (28 July-03 August) इस हफ्ते किस्मत का दरवाज़ा खोलेगी आपकी राशि? जानिए 28 जुलाई से 3 अगस्त का राशिफल!

मकर (Capricorn)

पैसे से जुड़ी रुकी हुई चीजें वापस मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में प्रगति नजर आएगी। संतान और प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें।


कुंभ (Aquarius)

जीवन साथी का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान का सहयोग बना रहेगा। व्यापार की स्थिति सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।


मीन (Pisces) – 21 फरवरी से 20 मार्च

चोट या किसी प्रकार की असावधानी से परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा।


Aaj Ka Rashifal 31 July 2025

आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। कुछ के लिए करियर में तरक्की है तो कुछ के लिए स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग का समय। सावधानी और समझदारी के साथ दिन बिताएं।

Leave a Comment