Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जानिए आज का राशिफल और शनि देव की कृपा किन राशि वालों पर बरसेगी।
आज का राशिफल – 2 अगस्त 2025 (शनिवार)
आज का दिन शनि देव को समर्पित है। चार राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, वहीं कुछ को सतर्कता बरतनी होगी। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल।
मेष राशि Aaj Ka Rashifal 2 August 2025
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। किसान वर्ग को विशेष लाभ होगा और खेत-खलिहान से जुड़े कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में आज शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9
वृषभ राशि
Aaj Ka Rashifal 2 August 2025 आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मानसिक उलझनों से राहत पाने के लिए बेवजह सोचने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और काम में मन लगेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 5
मिथुन राशि
आज आप अपने सभी दायित्वों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। लव लाइफ में भी मिठास बनी रहेगी।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 4

कर्क राशि आज का राशिफल
आज का दिन फायदे का रहेगा। बड़ों की सलाह आपके लिए लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। व्यापार में भी अच्छी प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
लकी रंग: ग्रे
लकी नंबर: 8
सिंह राशि
आज का राशिफल कहता है आज का दिन मिश्रित फल देगा। करियर से जुड़ी किसी उलझन में आज वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को किसी विषय को समझने में सीनियर की मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का भोजन टालें।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 2
कन्या राशि दैनिक राशिफल
आज अधिकतर कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नई जान-पहचान होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी जिससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 6
तुला राशि
प्राइवेट जॉब करने वालों को आज वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा।
लकी रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 1
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
आज का दिन मनोबल को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में तरक्की होगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ आज का दिन एन्जॉय कर सकते हैं। पॉजिटिव सोच और आत्मविश्वास आपको आज मजबूत बनाएंगे।
लकी रंग: नारंगी
लकी नंबर: 7

यह भी पढ़ें- इन देशों में विज्ञान नहीं, चलता है तंत्र-मंत्र!!! रिसर्च से सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
धनु राशि
सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी सराहना होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या में राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मनपसंद वस्तुएं खरीदने का अवसर मिलेगा।
लकी रंग: काला
लकी नंबर: 3
मकर राशि
आज व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। किसी प्रतियोगिता या परीक्षा में परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से जुड़े रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें। दिन की व्यस्तता के चलते थकान महसूस हो सकती है।
लकी रंग: इंडिगो
लकी नंबर: 7
कुम्भ राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोग नई जिम्मेदारी पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बड़ों की बातों को समझें और उन्हें अपनाएं। आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा।
लकी रंग: मैरून
लकी नंबर: 8
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए फायदे का रहेगा। लोगों से मधुर व्यवहार करें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं। छात्र पढ़ाई में ध्यान लगाएंगे और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। हार्डवेयर का व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलेगा।
लकी रंग: पीच
लकी नंबर: 6