Weekly Horoscope (21–27 July): इस सप्ताह सूर्य, बुध और मंगल का होगा खास योग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर? पढ़ें 21 से 27 जुलाई 2025 का पूरा राशिफल।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2025 (Saptahik Rashifal)
इस हफ्ते आकाशीय परिवर्तन कई राशियों के लिए नए रास्ते खोल सकते हैं। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में, 19 को बुध सिंह राशि में और सप्ताह के अंत में मंगल का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश महत्वपूर्ण रहेगा। इन ग्रह गोचर से धन, करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य में बड़ा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, इस सप्ताह किस राशि के सितारे बुलंद रहेंगे और कौन रखे सावधानी।
मेष राशि (Aries)
तत्व: अग्नि | ग्रह: मंगल
सप्ताह कैसा रहेगा?
इस हफ्ते खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक संतुलन डगमगा सकता है। घर या जमीन से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को लाभ से ज्यादा खर्च का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का ध्यान भटकेगा और प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं और चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि Weekly Horoscope (Taurus)
तत्व: पृथ्वी | ग्रह: शुक्र
सप्ताह कैसा रहेगा?
किए गए प्रयासों का फल मिलने में विलंब होगा। नौकरी में तबादले की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, संयम से काम लें।
उपाय: स्फटिक शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर पूजा करें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini)
तत्व: वायु | ग्रह: बुध
सप्ताह कैसा रहेगा?
कामकाज सामान्य रहेगा। करियर और व्यापार में थोड़ी कठिनाई के बाद सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो तालमेल जरूरी होगा। नौकरी में यात्रा संभव है। छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए यह समय शुभ रहेगा।
उपाय: रोज़ाना गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)
तत्व: जल | ग्रह: चंद्र
सप्ताह कैसा रहेगा?
धन लाभ के प्रबल योग हैं। आप अपनी बातचीत की कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में विस्तार संभव है। करियर में प्रमोशन या ट्रांसफर की सूचना मिलेगी। तीर्थ यात्रा संभव है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा पढ़ें।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo)
तत्व: अग्नि | ग्रह: सूर्य
सप्ताह कैसा रहेगा?
सप्ताह सौभाग्यशाली है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकार या अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। पढ़ाई और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा, लेकिन अहंकार त्यागना होगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गुरुवार को चने की दाल-गुड़ का दान करें।
कन्या राशि (Virgo)
तत्व: पृथ्वी | ग्रह: बुध
सप्ताह कैसा रहेगा?
थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा के योग हैं और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है और संतान सुख का अनुभव होगा।
उपाय: रोज तुलसी सेवा करें और बुधवार को किन्नर को हरे वस्त्र दें।

तुला राशि Saptahik Rashifal (Libra)
तत्व: वायु | ग्रह: शुक्र
सप्ताह कैसा रहेगा?
कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। विदेश में काम की तलाश कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध जल अर्पित करें और शिव महिम्न स्तोत्र पढ़ें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
तत्व: जल | ग्रह: मंगल
सप्ताह कैसा रहेगा?
स्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन धैर्य से काम लें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले मार्गदर्शन जरूर लें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी की आराधना करें।
यह भी पढ़ें- इन देशों में विज्ञान नहीं, चलता है तंत्र-मंत्र!!! रिसर्च से सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
धनु राशि (Sagittarius)
तत्व: अग्नि | ग्रह: बृहस्पति
सप्ताह कैसा रहेगा?
अधिक भागदौड़ और काम का दबाव रहेगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें। सप्ताह का दूसरा हिस्सा शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में संयम जरूरी है।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीली मिठाई चढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn)
तत्व: पृथ्वी | ग्रह: शनि
सप्ताह कैसा रहेगा?
कार्यस्थल पर संयम जरूरी है। विरोधियों से सावधान रहें। खर्च बढ़ेगा लेकिन आय स्थिर रहेगी। परिवार में बहस की स्थिति बन सकती है। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी।
उपाय: रुद्राष्टकं का पाठ करें और पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें।
कुंभ राशि Saptahik Rashifal (Aquarius)
तत्व: वायु | ग्रह: शनि व यूरेनस
सप्ताह कैसा रहेगा?
नई योजनाएं सफल होंगी। सरकार से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ संभव है। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन मजबूत होगा।
उपाय: शिवाष्टकं का पाठ करें और भगवान शिव की आराधना करें।
मीन राशि (Pisces)
तत्व: जल | ग्रह: बृहस्पति
सप्ताह कैसा रहेगा?
अचानक लाभ के योग हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और नारायण कवच का पाठ करें।