Multibagger Stocks 2025: इन शेयरों ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 6 महीने में 400% तक का रिटर्न!

jagatexpress.com

Multibagger Stocks 2025: इन शेयरों ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 6 महीने में 400% तक का रिटर्न!
WhatsApp Group Join Now

Multibagger Stocks 2025: शेयर बाजार को अक्सर जोखिम भरा खेल माना जाता है, लेकिन अगर सही कंपनी में निवेश किया जाए तो यही बाज़ार आपको लखपति से करोड़पति बना सकता है। 2025 में कुछ ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं जिन्होंने सिर्फ कुछ महीनों में ही निवेशकों को चौंका दिया। कुछ कंपनियों के शेयरों ने 200 से 400 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। इन कंपनियों का मार्केट कैप भी अब हजारों करोड़ रुपये के आंकड़े को छू रहा है।

चलिए जानते हैं उन मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में जिन्होंने इस साल किया बंपर प्रदर्शन:


1. NACL इंडस्ट्रीज लिमिटेड

एग्रो-केमिकल सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी 2025 में निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरी है। NACL के शेयर की कीमत जहां साल की शुरुआत में करीब ₹67 थी, वहीं कुछ महीनों में यह बढ़कर ₹220 तक पहुंच गई। कंपनी ने केमिकल इंडस्ट्री में आई तेजी का भरपूर लाभ उठाया और करीब 200% का जबरदस्त रिटर्न दिया।

Multibagger Stocks 2025: इन शेयरों ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 6 महीने में 400% तक का रिटर्न!

2. Kothari Industrial Corporation

2025 में शानदार रिटर्न देने वाली कंपनियों की सूची में कोठियारी इंडस्ट्रीज का नाम भी शामिल है। साल की शुरुआत में इसका शेयर ₹87 पर ट्रेड कर रहा था, जो अब बढ़कर ₹427 के 52 वीक हाई तक पहुंच गया है। यानी इसने निवेशकों को लगभग 390% का रिटर्न देकर चौंका दिया।


3. Camlin Fine Sciences

Camlin Fine Sciences एक अग्रणी कंपनी है जो एंटीऑक्सीडेंट्स और फूड प्रिज़र्वेटिव्स बनाती है। इस कंपनी के स्टॉक्स ने पिछले 6 महीनों में करीब 144% का रिटर्न दिया है। अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और लगातार बेहतर होते नतीजों के कारण यह स्टॉक निवेशकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय बना हुआ है।

Multibagger Stocks 2025

Multibagger Stocks 2025: इन शेयरों ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, 6 महीने में 400% तक का रिटर्न!

यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर STOCK MARKET पर साफ, तेल की टेंशन में छुपा मुनाफे का मौका! ONGC Share से करें स्मार्ट निवेश

4. Elitcon International

Elitcon International ने इस साल निवेशकों को 400% से ज्यादा रिटर्न देकर शेयर बाजार में तहलका मचा दिया है। जनवरी 2025 में यह स्टॉक केवल ₹102 पर था, लेकिन अब यह ₹500 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 वीक हाई ₹630 है। अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में ₹2 लाख लगाए होते, तो अब उसकी वैल्यू ₹10 लाख से ज्यादा हो गई होती।


निवेशकों के लिए ज़रूरी चेतावनी (Disclaimer):

ऊपर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। किसी भी प्रकार का निवेश निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें। इस लेख का उद्देश्य निवेश की सिफारिश करना नहीं है। JagatExpress.com किसी को भी निवेश के लिए प्रेरित नहीं करता है।

Leave a Comment