Indian Railway Hiring 2025: अबकी बार रेलवे पार! भारतीय रेलवे कर रहा है 1 लाख पदों पर बंपर भर्ती

Bharti gour

Indian Railway Hiring 2025: अबकी बार रेलवे पार! भारतीय रेलवे कर रहा है 1 लाख पदों पर बंपर भर्ती
WhatsApp Group Join Now

Indian Railway Hiring 2025-2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय रेलवे 2025-2026 में आपको दे रहा है इस सपने को हकीकत में बदलने का मौका है। आपको बता दें रेल मंत्रालय की और से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई है कि इस साल 2025 और अगले साल 2026 के दौरान लगभग 1 लाख से ज्यादा पदों पर नई भर्ती की जाएगी। इन 1 लाख पदों में से हर साल लगभग 50-50 हजार पदों पर Recruitment की जाएंगी। यह मौका उन लाखों युवाओं के लिए किसी सुनहरे भविष्य की ओर पहला कदम हो सकता है।


📅 रेलवे भर्ती का पूरा शेड्यूल तैयार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बीते समय में भर्ती प्रक्रिया को और भी पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। नवंबर 2024 से अब तक कुल 7 भर्ती अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। इन नोटिफिकेशन के तहत लगभग 55,197 पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) कराए गए हैं।

इन सभी पदों के लिए Recruitment की प्रक्रिया जैसे ही कम्प्लीट होगी, 2025-26 में 50,000 से अधिक पदों के लिए और 2026-27 में फिर से लगभग इतने ही पदों के लिए Recruitment प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


📌 2024 में घोषित हुई थी 1.08 लाख नौकरियां

बीते वर्ष यानी 2024 में भारतीय रेलवे ने कुल 1,08,324 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इन पदों को दो चरणों में भरा जाना है। पहले चरण के अंतर्गत 2025-26 में 50,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे और शेष पदों को 2026-27 में भरा जाएगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक कुल 12 अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इसका मतलब है कि भर्ती की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी और युवाओं को समय-समय पर अवसर मिलते रहेंगे।

Indian Railway Hiring 2025: अबकी बार रेलवे पार! भारतीय रेलवे कर रहा है 1 लाख पदों पर बंपर भर्ती

👨‍💼 अब तक 9000 से ज्यादा उम्मीदवारों को मिल चुकी है नियुक्ति

रेल मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में ही 9000 से अधिक युवाओं को जॉइनिंग लेटर मिल चुके हैं। यह दिखाता है कि रेलवे सिर्फ वादे नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें धरातल पर उतार भी रहा है।


🧠 रेलवे भर्ती में पारदर्शिता और योजना का बड़ा योगदान

रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाएं देश की सबसे कठिन और सबसे बड़ी परीक्षाओं में गिनी जाती हैं। इसमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को बड़े स्तर पर, सटीक योजना और गहन समन्वय से संचालित किया जाता है।

रेलवे भर्ती बोर्ड सुनिश्चित करता है कि हर एक कदम पारदर्शी और निष्पक्ष हो। चाहे वो परीक्षा हो, रिजल्ट हो या दस्तावेज़ सत्यापन — सब कुछ तकनीकी और सुसंगठित प्रणाली के तहत होता है।


रेलवे भर्ती प्रक्रिया में चरणबद्ध ढंग से चयन

रेलवे की भर्तियां मुख्यतः निम्न चरणों में की जाती हैं:

  1. आधिकारिक अधिसूचना जारी होना
  2. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  3. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
  4. फिजिकल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  6. फाइनल मेरिट और नियुक्ति पत्र जारी होना

🎯 किन पदों पर हो सकती है Indian Railway Hiring ?

हालांकि अभी पूरी पदों की सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन आमतौर पर रेलवे द्वारा भर्ती की जाती है:

  • लोको पायलट (ALP)
  • टेक्नीशियन
  • ग्रुप D पद
  • क्लर्क
  • स्टेशन मास्टर
  • गार्ड
  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • ट्रैफिक असिस्टेंट
  • गेटमैन आदि

इनमें से कई पद 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए होते हैं।

Indian Railway Hiring 2025: अबकी बार रेलवे पार! भारतीय रेलवे कर रहा है 1 लाख पदों पर बंपर भर्ती

यह भी पढ़ें- B.Ed In one year: 1 साल का B.Ed कोर्स! शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

📢 रेलवे भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

बिंदुविवरण
भर्ती वर्ष2025 और 2026
कुल पद1,00,000+
हर वर्ष भर्तीलगभग 50,000 पद
अब तक CBT हुआ55,197 पदों के लिए
शामिल हुए उम्मीदवार1.86 करोड़ से अधिक
पहली तिमाही में नियुक्ति9000+ उम्मीदवार
भर्ती प्रक्रियाचरणबद्ध और पारदर्शी
परीक्षा प्रणालीकंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

📄 महत्वपूर्ण सलाह उम्मीदवारों के लिए

  • आधिकारिक वेबसाइट RRB या रेलवे मंत्रालय की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
  • अधिसूचना जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन करें और सभी दस्तावेज़ तैयार रखें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट से तैयारी करें।
  • फर्जी वेबसाइट या अफवाहों से सावधान रहें।

📝 अब आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है!

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहद खास मौका है। अगर आपने लंबे समय से इस क्षेत्र में करियर बनाने की ठानी है, तो अब तैयारी में कोई कमी न रखें।

सरकार का यह कदम रोजगार के नए अवसरों को जन्म देगा और लाखों परिवारों के सपनों को साकार करेगा।

Leave a Comment