Indian Air Force Agniveer 2025: अगर आप भी उन युवाओं में से है जो भारतीय वायुसेना में नौकरी लेकर देश सेवा का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। क्योंकि Indian Air Force ने Agniveer Vayu Intake 01/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 25 सितंबर 2025 तय की गई है।
👉 ऑफिशियल वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in
अग्निवीर भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 11 जुलाई 2025
- लास्ट डेट ऑफ अप्लाई: आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट होगी
- ऑनलाइन परीक्षा: 25 सितंबर 2025
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता के कुछ जरूरी मानदंड तय किए गए हैं:
🧑 आयु सीमा:
- आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवार (कैंडिडेट) का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम उम्र: 17.5 साल, अधिकतम: 21 साल
- आरक्षित वर्गों को नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

🎓 शैक्षणिक योग्यता:
नीचे दिए गए तीन कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं:
- साइंस स्ट्रीम (12वीं पास):
फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं। - इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक:
मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में 3 साल का डिप्लोमा हो और उसमें भी 50% अंक हों। - वोकेशनल कोर्स (2 साल):
कोर्स में फिजिक्स और मैथ्स का होना जरूरी है, साथ ही इंग्लिश में 50% अंक आवश्यक हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
अग्निवीर वायु के लिए चयन चार चरणों में होगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT/PST)
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
इन सभी राउंड्स में पास होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
अग्निवीर वायु को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा, और इस दौरान मिलने वाली सैलरी कुछ इस प्रकार होगी:
वर्ष | मासिक वेतन |
---|---|
पहला साल | ₹30,000 |
दूसरा साल | ₹33,000 |
तीसरा साल | ₹36,500 |
चौथा साल | ₹40,000 |
🔸 इसके साथ ही सेवा समाप्ति पर लगभग ₹10.08 लाख टैक्स-फ्री सेवा निधि भी दी जाएगी।

Indian Air Force Agniveer 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- लॉग इन करें और पूरा आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
जरूरी दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
- 10वीं-12वीं की मार्कशीट
- डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
Indian Air Force Agniveer 2025:
अगर आप भी उन युवाओं में से है जो देशसेवा के साथ-साथ अपना बेहतर भविष्य भी बनाना चाहते हैं, तो Agniveer Vayu भर्ती 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। समय रहते आवेदन करें और तैयारी में कोई कसर न छोड़ें।