Honda Activa electric scooter: 102 किमी की रेंज के साथ ola स्कूटर की धज्जियां उड़ाने आ गया है होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर। होंडा एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है। इसे कई उन्नत फीचर्स के साथ पेश किया गया है। स्कूटर को एकदम नया और आकर्षक लुक दिया गया है।
साथ ही, इसमें स्वाइपेबल बैटरी की सुविधा भी उपलब्ध है। होंडा एक्टिवा ई को पांच रंग विकल्पों में उतारा गया है। यहां हम आपको होंडा एक्टिवा ई के उन पांच फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। आइए इन फीचर्स पर नज़र डालते हैं।

होंडा एक्टिवा ई का बेहतरीन डिज़ाइन
होंडा एक्टिवा ई का डिज़ाइन बेहद सरल और आकर्षक रखा गया है। इसमें एप्रन-माउंटेड एलईडी हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साइड पैनल में हल्की क्रीज़ और सिल्वर एक्सेंट मौजूद हैं, जबकि फ्लश-फिटिंग पिनियन फुटरेस्ट को एक शानदार टच दिया गया है।
इसका टेल सेक्शन देखने में बेहद शानदार लगता है, खासकर एलईडी टेल लाइट क्लस्टर पर डार्क स्मोक इफेक्ट के साथ। होंडा एक्टिवा ई को पांच रंग विकल्पों में पेश किया गया है, जिसमें पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक शामिल हैं।

होंडा एक्टिवा ई में लगी रिप्लेसबल बैटरी
होंडा एक्टिवा ई में 1.5kWh की बदली जा सकने वाली बैटरी दी गई है, जिसकी कुल क्षमता 3kWh है। होंडा का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 102 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। हालांकि, इन बैटरियों को घर पर निकालकर चार्ज नहीं किया जा सकता। बैटरी खत्म होने पर इसे केवल होंडा के बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर जाकर बदला या चार्ज किया जा सकता है।
होंडा का कहना है कि वह बैटरी स्वैपिंग के लिए कई स्टेशन स्थापित करेगी। हाल ही में बेंगलुरु में 84 स्वैपिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं। इस सुविधा के कारण उपयोगकर्ताओं को अपनी यात्रा की योजना रेंज और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की उपलब्धता के अनुसार बनानी होगी। हालांकि, इस फीचर से इसकी बिक्री पर असर पड़ने की संभावना है।

Honda Activa e में मिलता है TFT डिस्प्ले
टॉप वेरिएंट एक्टिवा ई में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और नेविगेशन के साथ एक TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले काफी स्पष्ट और शार्प है। हालांकि, यह डिस्प्ले टचस्क्रीन नहीं है, और नेविगेशन सेटिंग्स को बदलने के लिए आपको हैंडलबार पर दिए गए टॉगल स्विच का उपयोग करना होगा।
Honda Activa E की दमदार मोटर
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्विंग आर्म-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 6kW का पीक आउटपुट प्रदान करती है। होंडा का दावा है कि यह स्कूटर केवल 7.3 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। एक्टिवा ई में तीन राइडिंग मोड्स उपलब्ध हैं: इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट। इसकी अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा है।