Arjun Kapoor net worth: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को लंबे समय से कोई बड़ी हिट नहीं मिली है, फिर भी उनकी नेटवर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए उनकी अब तक की करियर जर्नी और कमाई के जरिये।
8 साल से नहीं आई कोई बड़ी हिट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अर्जुन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। लेकिन डेब्यू के बाद से अर्जुन कपूर की करियर ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
पिछले कई सालों से हिट का इंतजार
अर्जुन कपूर को पिछली बार 2016 में ‘की एंड का’ नाम की फिल्म में कुछ सफलता मिली थी, जो एक सेमी हिट रही थी। इसके बाद उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। लगातार मिल रही नाकामियों ने उनके करियर को धीमा कर दिया है।

10 से भी ज्यादा फिल्में रही फ्लॉप
2017 से लेकर 2025 तक, अर्जुन कपूर की लगभग हर फिल्म फ्लॉप साबित हुई है:
- हाफ गर्लफ्रेंड (2017) – एवरेज
- मुबारकां (2017) – एवरेज
- इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (2019) – फ्लॉप
- पानीपत (2019) – फ्लॉप
- संदीप और पिंकी फरार (2021) – फ्लॉप
- एक विलेन रिटर्न्स (2022) – एवरेज
- कुत्ते (2023) – फ्लॉप
- द लेडी किलर (2023) – फ्लॉप
- मेरे हसबैंड की बीवी (2025) – फ्लॉप
कुछ गिनी-चुनी हिट फिल्में
हालांकि, उनके करियर में कुछ फिल्में जरूर रहीं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया:
- इश्कजादे (2012) – हिट
- गुंडे (2014) – सेमी हिट
- 2 स्टेट्स (2014) – हिट
- की एंड का (2016) – सेमी हिट
यह भी पढ़ें- TV की “अक्षरा” अब बन चुकी हैं “लक्ज़री कार क्वीन” देखिए Cancer Survivor Hina Khan का शाही कार कलेक्शन
फिर भी करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक
भले ही फिल्मों में अर्जुन को सफलता लंबे समय से नहीं मिली, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी रॉयल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक अर्जुन कपूर की नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वह एक फिल्म के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं और एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेते हैं। फिल्मों से भले ही उनकी इनकम कम हो, लेकिन ब्रांड डील्स और प्रमोशन्स से उनकी कमाई जबरदस्त है।
पर्सनल लाइफ में भी चर्चा में रहे
अर्जुन कपूर का नाम लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा रहा। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक साथ नजर आते थे, लेकिन अब खबर है कि ये कपल अलग हो चुका है।
Arjun Kapoor net worth
अर्जुन कपूर की फिल्मों का ग्राफ भले ही नीचे हो, लेकिन उनकी कमाई और लाइफस्टाइल कई एक्टर्स को पीछे छोड़ देती है। अब देखना ये है कि क्या आने वाले सालों में अर्जुन कोई बड़ी हिट दे पाते हैं या नहीं।