Singham Again Trailer: मां बनने के बाद पहली बार बड़े परदे पर ‘लेडी सिंघम’ के रोल में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

jagatexpress.com

Singham Again Trailer: मां बनने के बाद पहली बार बड़े परदे पर 'लेडी सिंघम' के रोल में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
WhatsApp Group Join Now

Singham Again Trailer: मां बनने के बाद पहली बार बड़े परदे पर ‘लेडी सिंघम’ के रोल में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले महीने माता-पिता बने हैं। इस जोड़ी के घर एक नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका और रणवीर दोनों उसकी देखभाल में व्यस्त हैं।

बेटी की परवरिश के लिए दीपिका ने अभिनय से भी कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। हालांकि, अब बेटी के जन्म के बाद दीपिका पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई देंगी। उनकी फिल्म “सिंघम अगेन” का ट्रेलर 7 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला है, और इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगी।

ट्रेलर लॉन्च में शामिल होंगे 2000 गेस्ट

सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च बहुत भव्य होने वाला है। इसे देखने के लिए मीडिया के साथ-साथ लगभग 2000 प्रशंसक और कई सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे। यह सुनकर ही लोग काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अब सभी को ट्रेलर के रिलीज़ होने और दीपिका पादुकोण की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार है।

कहां लॉन्च होगा Singham Again Trailer

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सिंघम अगेन का ट्रेलर 7 अक्टूबर को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट में अक्षय कुमार, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर और अन्य कलाकारों के प्रशंसक मौजूद रहेंगे। इसे इस साल का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च माना जा रहा है।

Singham Again Trailer: मां बनने के बाद पहली बार बड़े परदे पर 'लेडी सिंघम' के रोल में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

यह भी पढ़ें – Devara Worldwide Collection: जूनियर NTR की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ दो दिन में 200 करोड़ के पार हुई, वर्ल्डवाइड तोड़ा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड

ट्रेलर लॉन्च में शामिल होंगी दीपिका

अगर दीपिका इस इवेंट में आती हैं तो इवेंट की शान और बढ़ जाएगी। दीपिका फैंस को देंगी खास तोहफा सारी कास्ट ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शामिल होने वाली है, जिससे फैंस को उम्मीद है कि दीपिका पादुकोण भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पहली बार किसी इवेंट में दिखेंगी।

Singham Again Trailer: मां बनने के बाद पहली बार बड़े परदे पर 'लेडी सिंघम' के रोल में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

पैरेंट्स बनने के बाद पहली फिल्म

हाल ही में रणवीर सिंह एक पार्टी में नजर आए थे, जहां उन्होंने पैपराजी के साथ खुशी साझा करते हुए कहा था – “बाप बन गया रे।” गौरतलब है कि “सिंघम अगेन” में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment