Aaj Ka Rashifal 6 August 2025: आज 6 अगस्त 2025 है और यह दिन बुध प्रदोष व्रत के रूप में खास माना जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास फायदे वाला रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के तरीकों में बदलाव करना आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र आज तैयारी शुरू कर सकते हैं। नए बिजनेस की प्लानिंग है तो माता-पिता से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 1
वृषभ राशि
आपके लिए आज का दिन प्रगति का रहेगा। नई नौकरी या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अपनी मेहनत और कौशल से आप किसी जरूरी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इंट्रेस्ट के काम में समय बिताएं, इससे स्ट्रेस कम होगा और मानसिक शांति मिलेगा। यदि आप प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं तो सभी कागजात ध्यान से जांचें।
शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 5
मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal 6 August 2025
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी बड़ी पारिवारिक जिम्मेदारी को आप सफलता से निभाएंगे। समय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, इसलिए उसे सही दिशा में लगाएं। पेंडिंग काम पूरे होने से राहत मिलेगी। छात्रों और युवाओं को प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। साथी के साथ डिनर का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 6

कर्क राशि
आज का राशिफल कहता है आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस का पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरा होगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन कामकाज की अधिकता से थकान हो सकती है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नया अवसर मिल सकता है। करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 9
सिंह राशि
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। पुराने पेंडिंग काम आज पूरे करने की कोशिश करें। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन खुश रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कुछ बदलाव करें। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 4
कन्या राशि आज का राशिफल
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और लाभ की संभावना भी है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 3
तुला राशि
आज का राशिफल कहता है बिजनेस में फायदा और रुकावा पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं। ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा संभव है। महिलाओं के लिए जॉब के नए अवसर आ सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 5

वृश्चिक राशि
आज का दिन नई शुरुआत का है। दुकान खोलने या बदलने की योजना है तो पूरी जानकारी जरूर लें। व्यवहार में सुधार से सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बनेंगे। इन्वेस्टमेंट से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसलिए सोच समझ कर निर्णय लें, देरी ना करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: इंडिगो
लकी नंबर: 8
धनु राशि आज का राशिफल
आपका दिन लाभदायक रहेगा। काम पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सभी जानकारी जुटाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें और खुद के निर्णयों पर यकीन करें। ज्यादा जिम्मेदारी लेने से बचें। बच्चों से जुड़े अहम निर्णय ले सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 9
मकर राशि
आज का दिन साझेदारी में व्यापार शुरू करने के लिए अनुकूल है। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है, जो आपकी उम्मीदों से ज्यादा होगा।
शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 6
कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आप नई सुख-सुविधाओं का अनुभव करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आप बदलाव लाएंगे, जो आपके परिवार के लिए भी अच्छा रहेगा। कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 7
मीन राशि
आज नौकरी में उन्नति के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का प्लान बन सकता है। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 2