Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: आज सावन का तीसरा मंगलवार है और मंगला गौरी व्रत का विशेष महत्व है। मां पार्वती की कृपा से कई राशियों की किस्मत पलट सकती है। कहीं धन लाभ तो कहीं नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए वित्तीय लाभ के संकेत दे रहा है। किसी नए व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके नजरिए को बदल सकता है। विरोधियों की चालों से सावधान रहें, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। अपनों से बातचीत में समाधान मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
दैनिक राशिफल कहता है किसी से जरूरत से ज्यादा नजदीकी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। कारोबार में विवाद की स्थिति बन सकती है और उधार दिया पैसा वापस न मिलने से तनाव बढ़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
वक्त के साथ अपने स्वभाव और सोच में बदलाव लाएं। व्यवहार में नम्रता जरूरी है। आज आप निवेश और व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले चिंता दे सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
बुद्धिमत्ता और विवेक से आप किसी भी चुनौती को पार कर लेंगे। व्यक्तिगत जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की दखल ना दें। दोस्तों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Leo)
आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल रहेगा। कोई नई योजना लाभ दे सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी तरक्की में सहायक होगा। संतान के विवाह संबंधी तनाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग पद प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पिताजी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
आपका मन आज कुछ परेशान रह सकता है। नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से कुछ विवाद हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं लेकिन कर्मचारियों की गलतियों से परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का राशिफल कहता है सेहत में सुधार के संकेत हैं। भविष्य को लेकर चिंताएं रहेंगी लेकिन व्यवसाय में सफलता के योग हैं। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाधान मिलेगा। सरकारी कार्यों में सरलता रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज अपने बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं। रोज़गार को लेकर चिंता बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समय है। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। वाहन सुख मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius)
हर किसी से अपनी बात साझा करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। धन और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। तरक्की से जलने वाले लोग परेशान होंगे लेकिन आप अपनी बातों से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं।
मीन राशि (Pisces)
मित्रों का सहयोग किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेगा। घरेलू रिश्तों में मजबूती आएगी। आलस्य हावी रह सकता है, जिससे काम में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है।
Aaj Ka Rashifal 29 July 2025
आज का दिन आध्यात्मिक रूप से भी खास है क्योंकि मंगला गौरी व्रत का विशेष प्रभाव रहेगा। शिव-पार्वती की उपासना से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। मंगलवार को किए गए अच्छे कर्मों का फल भी जल्दी प्राप्त होता है।
आज के शुभ संकेत
- शुभ रंग: लाल और पीला
- शुभ अंक: 3 और 9
- पर्व विशेष: मंगला गौरी व्रत
- पूजा सुझाव: मां पार्वती और भगवान शिव का पूजन करें, घी का दीपक जलाएं
अगर आप चाहते हैं कि हर दिन का राशिफल सीधे आपके मोबाइल पर मिले, तो हमारी साइट को बुकमार्क करें या नोटिफिकेशन ऑन करें।