Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: आज बुधवार, 25 जून 2025 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। अमावस्या तिथि आज शाम 4:02 बजे तक प्रभावी रहेगी। साथ ही, वृद्धि योग देर रात 2:39 बजे तक रहेगा। आज सुबह 10:41 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र आरंभ होगा। आज स्नान, दान और श्राद्ध का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय करके आप अपने दिन को और भी शुभ बना सकते हैं।
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बेरोजगारों को जॉब के अच्छे मौके मिलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। संतान के साथ समय बिताना सुकून देगा।
लकी रंग: इंडिगो
लकी नंबर: 09
♉ वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus)
व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में नयापन महसूस करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी सामाजिक व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लकी रंग: मैजेंटा
लकी नंबर: 07

♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी होगा। महिलाएं घर की सजावट में रुचि लेंगी। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
लकी रंग: आसमानी नीला
लकी नंबर: 05
♋ कर्क राशि (Cancer)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी हो सकती है। करियर से जुड़ी नई संभावनाएं सामने आएंगी। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
लकी रंग: पीच
लकी नंबर: 03
♌ सिंह राशि (Leo Aaj Ka Rashifal 25 June 2025)
धन लाभ के साथ-साथ खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लें और संबंधों को मजबूत करें।
लकी रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 01
♍ कन्या राशि (Virgo)
ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। छात्र जीवन में अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक खरीदारी की योजना बन सकती है।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 08

♎ तुला राशि (Libra)
आज व्यवसाय में मुनाफा होगा। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है, किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। राजनीति से जुड़ी मीटिंग लाभदायक रहेगी।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 04
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। महिलाएं घर से नया कार्य शुरू कर सकती हैं।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 06
♐ धनु राशि (Sagittarius)
बिजनेस में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों के साथ आउटिंग हो सकती है। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 09
♑ मकर राशि Aaj Ka Rashifal 25 June 2025 (Capricorn)
सेहतमंद शुरुआत के लिए सुबह सैर करें। कार्यस्थल पर टीमवर्क से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। किसी विशेष कार्य के लिए सराहना मिल सकती है।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 05
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
नई साझेदारी से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। कला और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
लकी रंग: पर्पल
लकी नंबर: 02
♓ मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी। शिक्षकों के लिए व्यस्त दिन रहेगा।
लकी रंग: काला
लकी नंबर: 02
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025
आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है। कहीं आर्थिक लाभ है तो कहीं रिश्तों में मधुरता। अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे उपायों से करें, दिन अपने आप खुशनुमा हो जाएगा।