AAJ KA RASHIFAL 12 August 2025: दैनिक राशिफल हर दिन ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है। इसमें सभी 12 राशियों – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन – के दिनभर के हालात, शुभ-अशुभ संकेत और संभावित अवसर-चुनौतियों का विवरण होता है।
आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, वित्तीय लेन-देन, परिवारिक माहौल, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप दिन की बेहतर योजना बना पाएंगे और आने वाली परिस्थितियों के लिए तैयार रहेंगे।
मेष (Aries)
स्वभाव – जोशीला
राशि स्वामी – मंगल
शुभ रंग – हरा
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी। सम्मान बढ़ाने वाला अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी की बात आपको खटक सकती है। संतान के व्यवहार से थोड़ी चिंता हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक उधार लेने-देने से बचें।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव – शांत
राशि स्वामी – शुक्र
शुभ रंग – सफेद
आज आपको आय के नए स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। किसी अजनबी से निजी जानकारी साझा करने से बचें। खर्च और आमदनी को ध्यान में रखकर बजट बनाएं, इससे फयूचर में आर्थिक हेल्प मिलेगी। किसी बात को लेकर माता पिता से अनबन हो सकती हैं, अनबन से बचने के लिए उन्हें अपनी बात विस्तार से समझाएं।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव – जिज्ञासु
राशि स्वामी – बुध
शुभ रंग – नीला
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आएंगी जिन्हें आप साहस से पार करेंगे। नई गाड़ी खरीदने का विचार मन में आ सकता है।

कर्क (Cancer) AAJ KA RASHIFAL 12 August 2025
स्वभाव – भावुक
राशि स्वामी – चंद्रमा
शुभ रंग – लाल
राशि के अनुसार आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते समय सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पुराने लेन-देन से परेशानी हो सकती है। पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बॉस से संबंध बेहतर होंगे और प्रमोशन की संभावना बन सकती है। लंबित काम पूरे होंगे।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
स्वभाव – आत्मविश्वासी
राशि स्वामी – सूर्य
शुभ रंग – ग्रे
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घर में रिनोवेशन या सजावट के काम शुरू हो सकते हैं। किसी यात्रा का मन बनेगा लेकिन उधार में वाहन लेने से बचें। पिता से कामकाज में सलाह मिल सकती है। शौक और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव – मेहनती
राशि स्वामी – बुध
शुभ रंग – गुलाबी
आज का राशिफल आज सावधानी से काम करें। किसी को उधार न दें और बिना सोचे वादे करने से बचें। शेयर बाजार में जोखिम न लें। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों पर ध्यान दें, इससे काम आसान होगा। कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं और परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Baba Kaal Bhairav: भारत का अनोखा मंदिर जहां भगवान को पहनाई जाती है पुलिस की वर्दी
तुला (Libra) आज का राशिफल
स्वभाव – संतुलित
राशि स्वामी – शुक्र
शुभ रंग – लाल
आज का दिन मजेदार रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी को नौकरी का नया अवसर मिल सकता है। किसी संपत्ति की खरीदारी में दस्तावेजों की जांच जरूर करें। यदि लोन चल रहा है तो उसे चुकाने की कोशिश करें।
वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल
स्वभाव – रहस्यमय
राशि स्वामी – मंगल
शुभ रंग – सफेद
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी कानूनी मामले का समाधान हो सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। मेहनत के साथ आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव – दयालु
राशि स्वामी – गुरु
शुभ रंग – आसमानी
विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। नई शुरुआत करने का मन बनेगा। कामकाज से जुड़ा तनाव कम होगा। दिनचर्या में बड़े बदलाव से बचें। घर की साफ-सफाई और सजावट में समय देंगे। बोलते समय संयम रखें ताकि परिवारिक माहौल बिगड़े नहीं।
मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल
स्वभाव – अनुशासित
राशि स्वामी – शनि
शुभ रंग – सुनहरा
राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और आर्थिक समस्याएं कम होंगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करते समय सावधानी बरतें। नया घर खरीदने की योजना बन सकती है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव – मानवतावादी
राशि स्वामी – शनि
शुभ रंग – नीला
आज सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार के साथ मिलकर समस्याओं का हल खोजें। घर में मेहमान आ सकते हैं। अपने कामों में लापरवाही न करें और दूसरों के मामलों में दखल से बचें। कई काम एक साथ हाथ में आने से तनाव हो सकता है।
मीन (Pisces) दैनिक राशिफल
स्वभाव – संवेदनशील
राशि स्वामी – बृहस्पति
शुभ रंग – पीला
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए पैसे की प्राप्ति संभव है। बच्चे को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से गर्व महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों की बातों में आने से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद अधूरे काम पूरे करवाएगा।