19 July 2025 Horoscope: जानिए किन राशियों को आज मिल सकती है व्यापार में सफलता और किन्हें रहना होगा स्वास्थ्य और संबंधों को लेकर सावधान।
मेष राशि (Aries aaj ka rashifal 19 july 2025)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, खासतौर पर जो लोग ज़मीन-जायदाद या खेती-बाड़ी के काम से जुड़े हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। हालांकि दफ्तर में सीनियर्स से मतभेद की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। व्यापार में प्रयास तो होंगे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक फल देर से मिलेगा। विदेश या दूर प्रदेश में नौकरी का अवसर बन सकता है।
उपाय: सात तरह के अनाज पक्षियों को डालें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज किसी पुराने परिचित से खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद परेशान कर सकते हैं, खासकर बाहरी लोगों के कारण। नौकरी में बॉस से टकराव हो सकता है। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी, पर लाभ सीमित रहेगा। राजनीतिक षड्यंत्रों से बचें और वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
उपाय: “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन राशि aaj ka rashifal 19 july (Gemini)
राजनीति, व्यापार और नौकरी तीनों में सफलता की संभावना है। किसी अच्छे मित्र से मुलाकात और नए रिश्तों की शुरुआत संभव है। विदेश में काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। यात्रा में अजनबियों से सतर्क रहें, धोखा मिलने की आशंका है।
उपाय: लाल रंग की मिठाई गरीबों में बांटें।
कर्क राशि (Cancer)
दिन की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण या आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। अनचाही यात्रा या किसी की बातों में आकर निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है। व्यापार में नुकसान से बचने के लिए उधार से दूर रहें।
उपाय: रोजाना शुक्र देव की पूजा करें।
सिंह राशि 19 July 2025 Horoscope (Leo)
आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे समाज में आपकी छवि और भी निखरेगी। बेरोजगारों के लिए अच्छा दिन है। परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo)
रोजगार की तलाश खत्म होगी। राजनीति और खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और अजनबियों के साथ लेन-देन में सतर्कता बरतें।
उपाय: एक खादर का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।
तुला राशि (Libra)
भाग्य आज आपके साथ है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है। राजनीति में उन्नति होगी और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी।
उपाय: “ॐ पीं पितांबराय नमः” मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करें।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। व्यापार में विशेष रूप से किराना से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति में कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपका सहयोगी बन सकता है। वकालत या कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
उपाय: भीगी मूंग का दान करें।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Sagittarius)
घर या मकान को लेकर कुछ उलझनें हो सकती हैं। यदि किराए पर रहते हैं तो मकान बदलना पड़ सकता है। तकनीकी शिक्षा या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को दूर स्थान पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक होंगे।
उपाय: शिवजी की पूजा करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
यह भी पढ़ें- somnath to dwarka Trip: सावन स्पेशल! सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से द्वारका धाम तक का पवित्र सफर!
मकर राशि (Capricorn)
आज खेलकूद या प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस का साथ मिलेगा। व्यापार में उन्नति और नई साझेदारियों के संकेत हैं। आपका आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ेगा, पर निर्णय लेने में जल्दबाज़ी से बचें।
उपाय: किसी साधु या बाबा से ताबीज न लें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आएंगी। अनावश्यक भागदौड़ और सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। शोध कार्य में लगे लोगों को सफलता मिलेगी, पर जोखिम लेने से बचें।
उपाय: सोने को आग में तपाकर दूध से ठंडा करें।
मीन राशि (Pisces)
दिन की शुरुआत तनाव और व्यस्तता के साथ होगी। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, झगड़े की आशंका है। व्यापार में अनजान लोगों पर भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में बहुत दूर स्थानांतरण हो सकता है। राजनीति में धोखा मिल सकता है।
उपाय: कोई भी कार्य शुरू करने से पहले मीठा खाकर और पानी पीकर निकलें।